विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के युवा संगठन ने शौर्य जागरण यात्रा में लहराई तलवारें

पांच थाना क्षेत्र से होकर गुजरी यात्रा पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

डॉ हिमांशु द्विवेदी

हरिद्वार। रविवार को विश्व हिंदू परिषद व युवा संगठन बजरंग दल ने शौर्य जागरण यात्रा आयोजित की जिसमें तलवार लेकर लक्सर से हरिद्वार ट्रैक्टर पर सवार लोग दिखाई दिए। जिससे  ग्रामीण इलाकों में लोग भयभीत दिखाई दिए, लेकिन पांच थाना क्षेत्र से गुजरी इस यात्रा में पुलिस  को यह तलवारें नही दिखाई नहीं दी और पुलिस ने कोई संज्ञान  लिया। जबकि लाइसेंसी हथियार को लहराने मात्र से भी वर्तमान में पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है। या फिर रील बनाने मे किसी ने हथियार लहराया तो उस ढूंढकर उस पर मुकदमा कायम होता है।

शादी विवाह में भी हथियार से फायर करना लाइसेंसी को भारी पड़ रहा है। हथियार और लाइसेंस जब्त किए जा रहे हैं। यह अजीब विडंबना है कि खुलेआम तलवार लहराने पर भी मुकदमा दर्ज नहीं होता है। यह मामला पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की प्रेस में भी उठा।

इस बावत जब एसपी सिटी पंकज गैरोला से पूछा तो उन्होंने बताया कि अभी तक  किसी के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि पांच थाना क्षेत्र से होकर यह यात्रा गुजरी है थाना थाने को यह कार्रवाई करनी चाहिए थी। बाकी आप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पूछ सकते हैं।

जिस पर संवाददाता ने तीन बार एसएसपी को फोन लगाया तो उनके मीडिया सेल देख रहे कर्मी ने कहा साहब बैठक में है इसलिए आपकी बात नहीं हो सकती है और हम इसमें कुछ नहीं कह सकते। एस एस पी जबाब से बचते नज़र आए।

  • Related Posts

    हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी

    शासन के निर्देशों के क्रम जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में हीटवेव से बच्चों की सुरक्षा के लिए 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक विद्यालयों के समय…

    पैतृक संपत्ति के विवाद में खूनी संघर्ष: कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

    जनपद के ग्रामीण क्षेत्र इक्कड़ खुर्द में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब निर्माण कार्य के दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *