जमीन के विवाद में सगे भाइयों के बीच चले लाठी-डंडे: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत झबरेड़ा पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर सगे भाइयों के बीच चल रहे आपसी विवाद ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया जब दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। मामला थाना झबरेड़ा क्षेत्र के ग्राम डेलना का है, जहाँ राजेश और प्रदीप नामक दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर चल रही रंजिश आमदा-फसाद में बदल गई। सूचना पर पहुँची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन स्थिति बेकाबू होते देख और शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल आशंका के मद्देनजर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया।

‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, सार्वजनिक शांति को प्रभावित करने और कानून का उल्लंघन करने के आरोप में दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक योगेश कुमार, कानि0 अनिल कुमार, होमगार्ड शिव कुमार मौजूद रहे।

  • Related Posts

    क्वांटम विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय एआई कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ

    क्वांटम विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस “इनोवेशन एंड प्रैक्टिस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ICIPI-2026)” का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। 15 एवं 16 मई तक चलने वाले इस सम्मेलन…

    सोशल मीडिया अफवाहों पर ध्यान न दें, श्रमिक सीधे श्रम विभाग में दर्ज कराएं शिकायतें: उप श्रमायुक्त विपिन कुमार

    जनपद हरिद्वार के उप श्रमायुक्त विपिन कुमार ने सभी श्रमिकों से सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *