धार्मिक आस्था की आड़ में ठगी करने वालों पर ‘कालनेमी’ का प्रहार: 22 ढोंगी बाबा हिरासत में

हरिद्वार पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर साधु-संतों का भेष धारण कर श्रद्धालुओं को गुमराह करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध ‘ऑपरेशन कालनेमी’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी रुड़की के पर्यवेक्षण में कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 22 ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जो कथित रूप से तंत्र-मंत्र और घरेलू समस्याओं के समाधान का झांसा देकर लोगों से धन उगाही कर रहे थे।

जांच में सामने आया कि ये ढोंगी बाबा विशेषकर हरकी पैड़ी और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में सक्रिय रहकर महिलाओं व युवाओं को अपना निशाना बनाते थे। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए सभी 22 व्यक्तियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 172(2) के अंतर्गत निरुद्ध किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि आस्था की आड़ में ठगी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और ‘ऑपरेशन कालनेमी’ के माध्यम से धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

  • Related Posts

    क्वांटम विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय एआई कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ

    क्वांटम विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस “इनोवेशन एंड प्रैक्टिस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ICIPI-2026)” का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। 15 एवं 16 मई तक चलने वाले इस सम्मेलन…

    सोशल मीडिया अफवाहों पर ध्यान न दें, श्रमिक सीधे श्रम विभाग में दर्ज कराएं शिकायतें: उप श्रमायुक्त विपिन कुमार

    जनपद हरिद्वार के उप श्रमायुक्त विपिन कुमार ने सभी श्रमिकों से सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *