‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत झबरेड़ा पुलिस की बड़ी सफलता: गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंगलीडर और साथी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली झबरेड़ा पुलिस ने गोकशी और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों पर नकेल कसते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे गैंगलीडर फुरकान और उसके साथी कुर्बान को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी ग्राम खाताखेड़ी के निवासी हैं और इनके विरुद्ध गोकशी जैसे गंभीर अपराधों सहित गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत था।

ये आरोपी पुलिस की आंखों में धूल झोंककर लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे, जिन्हें सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने दबोच लिया। कोतवाली प्रभारी के अनुसार, इन दोनों शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में गोकशी और अन्य संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया है। वहीं पुलिस टीम में निरीक्षक विजय सिंह, उपनिरीक्षक योगेश कुमार, सिपाही अशोक कुमार मौजूद रहे।

  • Related Posts

    क्वांटम विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय एआई कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ

    क्वांटम विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस “इनोवेशन एंड प्रैक्टिस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ICIPI-2026)” का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। 15 एवं 16 मई तक चलने वाले इस सम्मेलन…

    सोशल मीडिया अफवाहों पर ध्यान न दें, श्रमिक सीधे श्रम विभाग में दर्ज कराएं शिकायतें: उप श्रमायुक्त विपिन कुमार

    जनपद हरिद्वार के उप श्रमायुक्त विपिन कुमार ने सभी श्रमिकों से सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *