पैतृक संपत्ति के विवाद में खूनी संघर्ष: कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

जनपद के ग्रामीण क्षेत्र इक्कड़ खुर्द में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब निर्माण कार्य के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कथित रूप से धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, पीड़ित मुदस्सिर द्वारा माननीय न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर गांव के ही इरफान, गुलफाम, अनस, उस्मान और इस्तियाक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोप है कि पीड़ित जब अपने हिस्से की जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा था, तभी नामजद आरोपियों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से लैस होकर मौके पर पहुंचकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें मुदस्सिर गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित का यह भी आरोप है कि स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने के कारण उसे न्याय के लिए कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में सभी आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की निष्पक्ष जांच शुरू कर दी गई है।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *