नेहा सक्सेना ने उत्तराखण्ड का नाम किया रोशन           

हरिद्वार। आवास विकास हरिद्वार निवासी श्रीमती नेहा सक्सेना ने प्राइड ऑफ इंडिया (PRIDE OF INDIA) सौंदर्य प्रतियोगिता में रनर अप रहकर उत्तराखण्ड का मान तो बढ़ाया ही है, वहीं हरिद्वार वालों के लिए गर्व की बात भी है।

यह सौंदर्य प्रतियोगिता नई दिल्ली में पश्चिम विहार स्थित होटल रेडिशन ब्लू में आयोजित की गई थी। इस सौंदर्य प्रतियोगिता में पूरे भारत से 50 खूबसूरत महिलाओं ने भाग लिया था। इस सौंदर्य प्रतियोगिता में रनर अप रहने पर प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री भाग्य श्री ने श्रीमती नेहा सक्सेना को ताज पहना का सम्मानित किया।

भारत विकास परिषद् के जिला सह समन्वयक अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि यह पंचपुरी शाखा के लिए बहुत ही सम्मान की बात है कि श्रीमती नेहा सक्सेना संगठन सचिव मोनू सक्सेना की धर्म पत्नी हैं। नेहा सक्सेना की यह कामयाबी हरिद्वार की महिलाओं और युवतियों को किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेंगी।

शाखा के अध्यक्ष निखिल वर्मा ने कहा कि श्रीमती नेहा सक्सेना को उनकी इस शानदार कामयाबी के लिए शीघ्र ही उनको सम्मानित भी किया जाएगा।

  • Related Posts

    हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी

    शासन के निर्देशों के क्रम जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में हीटवेव से बच्चों की सुरक्षा के लिए 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक विद्यालयों के समय…

    पैतृक संपत्ति के विवाद में खूनी संघर्ष: कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

    जनपद के ग्रामीण क्षेत्र इक्कड़ खुर्द में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब निर्माण कार्य के दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *