लोहे के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ

क्षेत्र के मोहम्मदपुर पांडा गांव के पास हाईवे के पुल से चोरों ने लोहे की बड़ी, छोटी 40 प्लेटें चोरी कर ली हैं। पीडित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यूपी के जिला सहारनपुर के भोजपुर थाना ननोता निवासी बबलू चौधरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसने कृष्णा कम्पनी से मोहम्मदपुर पांडा गांव के पास नदी पर हाईवे के पुल निर्माण का कार्य लिया हुआ है।

जहां उसके कर्मचारी पुल निर्माण का कार्य कर रहे हैं। 19 नवम्बर की रात को चोरों ने करीब दो लाख रुपये कीमत की निर्माणाधीन पुल से लोहे की बीस प्लेट बड़ी और बीस छोटी प्लेट चोरी कर ली हैं। उसने बताया है कि प्लेटें चोरी के समय पुल पर चौकीदारी कर रहा चौकीदार रात में गहरी नींद में सो रहा था। सुबह होने पर पता चला है, जिसके बाद उन्होंने प्लेटों की इधर उधर काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

पीड़ित ने पुलिस को चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया है पीड़ित बबलू की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी

    शासन के निर्देशों के क्रम जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में हीटवेव से बच्चों की सुरक्षा के लिए 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक विद्यालयों के समय…

    पैतृक संपत्ति के विवाद में खूनी संघर्ष: कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

    जनपद के ग्रामीण क्षेत्र इक्कड़ खुर्द में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब निर्माण कार्य के दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *