सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में केस दर्ज

सड़क हादसे में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में बंगाली कॉलोनी, हेमपुर इस्माइल निवासी आशु पुत्र बुद्धसेन ने कहा है कि उसका छोटा भाई अजय कुमार 31 अक्तूबर 2024 को अपनी बाइक से लोहियापुल ग्राम बरखेड़ी से अपने घर आ रहा था।

बरखेड़ी-बरखेड़ा राजपूत मार्ग पर कैमिकल फैक्ट्री के पास शाम 6.30 बजे आलू फार्म की ओर से आ रही बाइक के चालक ने भाई की बाइक को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी । इससे अजय गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसे 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल काशीपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशु की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

  • Related Posts

    हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी

    शासन के निर्देशों के क्रम जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में हीटवेव से बच्चों की सुरक्षा के लिए 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक विद्यालयों के समय…

    पैतृक संपत्ति के विवाद में खूनी संघर्ष: कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

    जनपद के ग्रामीण क्षेत्र इक्कड़ खुर्द में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब निर्माण कार्य के दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *