छात्र जीवन में खेलों का है विशेष महत्व: वर्मा                    स्वदेश बुलेटिन

हरिद्वार। छात्र और छात्राओं के जीवन में खेलों का विशेष महत्व होता है। इससे उनको अपने जीवन में गोल प्राप्त करने में मदद मिलती हैं। उक्त विचार भारत विकास परिषद की पंचपुरी शाखा के अध्यक्ष निखिल वर्मा ने जगजीतपुर स्थित महर्षि विद्या मंदिर स्कूल में वार्षिक खेलों का  उद्घाटन करते हुए व्यक्त किए।

श्री वर्मा ने कहा कि आज के दौर में बच्चों पर पढ़ाई का बोझ बढ़ रहा है, जिसका बच्चों पर कभी- कभी नकारात्मक प्रभाव हावी हो जाता है, उससे बाहर निकलने का सबसे सरल तरीका खेल है, इसीलिए बच्चों को अपनी रुचि के अनुसार कोई भी खेल जरूर खेलना चाहिए। खेलों से उनका चहुमुंखी विकास होता हैं।

महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य राजीव त्यागी ने बताया कि इस बार के वार्षिक खेलों में बास्केट बॉल और एथलीट मुख्य आकर्षण का केंद्र है। जिसमें आयु वर्ग को बांट कर टीमें बनाई गई हैं। यह वार्षिक खेल आज से शुरू हो कर तीन दिन 19, 20 और 21 दिसम्बर को समाप्त होंगे।

इस अवसर पर श्रीमती आभा वर्मा, कार्यवाहक सचिव कुशल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विश्वास सक्सेना और स्कूल का स्टॉफ भी मौजूद रहा।

  • Related Posts

    हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी

    शासन के निर्देशों के क्रम जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में हीटवेव से बच्चों की सुरक्षा के लिए 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक विद्यालयों के समय…

    पैतृक संपत्ति के विवाद में खूनी संघर्ष: कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

    जनपद के ग्रामीण क्षेत्र इक्कड़ खुर्द में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब निर्माण कार्य के दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *