POLICE NEWS वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स पदक विजेताओं के साथ हो रहा घोर अन्यायः मोर्चा स्वदेश बुलेटिन

जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार/ शासन की अदूरदर्शिता के चलते वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स प्रतियोगिता (एशियन गेम्स/ओलंपिक गेम्स) में स्वर्ण पदक/रजत पदक आदि जीतने वाले पुलिस खिलाड़ियों को न तो कोई आउट ऑफ टर्म प्रमोशन मिलता है और न ही कोई प्रोत्साहन, जिसके चलते खिलाड़ियों में भारी निराशा घर कर रही है

  • एशियन गेम्स व ओलंपिक गेम्स पदक विजेताओं को नहीं मिलता कोई प्रोत्साहन
  • नियमावली की आड़ में हो रहा खिलाड़ियों का शोषण
  • खिलाड़ी रात-दिन मेहनत कर जीतते हैं पदक
  • सरकार नियमावली में करे संशोधन

खिलाड़ी रात दिन मेहनत कर खून-पसीना बहा इन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी जमा पूंजी खर्च करते हैं तथा पदक हासिल कर देश का नाम रोशन करते हैं ,लेकिन बदले में सिर्फ और सिर्फ इन खिलाड़ियों को निराशा ही मिलती है। नेगी ने कहा कि गृह विभाग  की उत्तराखंड पुलिस के कुशल खिलाड़ियों की बिना पारी पदोन्नति नियमावली 2016 में प्रावधान न होने की वजह से खिलाड़ियों का शोषण हो रहा है, लेकिन कोई भी इसमें संशोधन करने की जहमत नहीं उठा रहा है। शासन में बैठे अधिकारी सिर्फ और सिर्फ अड़चन पैदा कर व्यवधान उत्पन्न करते हैं। सरकार व सरकार के मंत्री रात-दिन खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की बात करते हैं, लेकिन सिर्फ और सिर्फ कागजी जमा खर्च हो रहा है।

मोर्चा सरकार से मांग करता है कि उक्त नियमावली में संशोधन कर इन अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण/रजत आदि पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्म प्रमोशन/प्रोत्साहन देने का व्यवस्था करे, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ सकें। पत्रकार वार्ता में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार व विजयराम शर्मा मौजूद थे।

Source link

  • Related Posts

    हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी

    शासन के निर्देशों के क्रम जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में हीटवेव से बच्चों की सुरक्षा के लिए 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक विद्यालयों के समय…

    पैतृक संपत्ति के विवाद में खूनी संघर्ष: कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

    जनपद के ग्रामीण क्षेत्र इक्कड़ खुर्द में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब निर्माण कार्य के दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *