पंचतत्व में विलीन हुए वरिष्ठ नेता जगमोहन रावत

उत्तरकाशी के सीमांत क्षेत्र भटवाड़ी प्रखंड के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख और वरिष्ठ नेता जगमोहन रावत के आकस्मिक निधन के बाद उनके पैतृक घाट पर आज पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। कल रात हृदय गति रुकने के कारण उनका निधन हो गया था। जैसे ही यह दुखद समाचार क्षेत्र में फैला, सुबह से ही उनके निज आवास ग्राम बारसू में शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।

जगमोहन रावत को अंतिम विदाई देने के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग जुटे

उत्तरकाशी में जगमोहन रावत का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया गया

जगमोहन रावत के निधन पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान एवं पूर्व विधायक विजयपाल सजवान ने जताया दुःख

दोपहर 12 बजे उनके पार्थिव शरीर को रथ यात्रा के माध्यम से गांव बारसू से पाला होते हुए स्वारीगाड़ स्थित पैतृक घाट तक लाया गया। इस दौरान लोगों ने जब तक सूरज चांद रहेगा, जगमोहन तेरा नाम रहेगा के नारों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके पुत्रों ने मुखाग्नि देकर उनका अंतिम संस्कार किया।

जगमोहन रावत को अंतिम विदाई देने के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग जुटे। क्षेत्रवासियों ने कहा कि वे जनसरोकारों से जुड़े हुए एक कुशल नेता और व्यवहारकुशल व्यक्ति थे, जो सदैव लोगों के सुख-दुख में सहभागी रहते थे। लोगों का यह भी कहना रहा कि वे क्षेत्र के सिरमौर थे और हर किसी के चहेते राजनेता थे। उनके जाने से क्षेत्र में एक प्रकार का शून्य पैदा हो गया है। स्वर्गीय जगमोहन रावत की स्मृतियां हमेशा क्षेत्रवासियों के दिलों में जीवित रहेंगी। उनके योगदान और सरल स्वभाव को याद करते हुए लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

इस दुखद अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा, जगमोहन रावत जी का निधन हमारे लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए काम किया और उनकी कमी को पूरा करना मुश्किल होगा।

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा, जगमोहन रावत जी एक महान नेता थे, जिन्होंने हमेशा लोगों के हितों को प्राथमिकता दी। उनका निधन हमारे लिए एक बड़ी क्षति है।

चिन्हित राज्य आन्दोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ विजेंद्र पोखरियाल ने कहा कि आज हमारे प्रिय साथी और जिला अध्यक्ष, जगमोहन सिंह रावत जी के निधन से हम सभी गहरे शोक में हैं। उन्होंने अपने जीवन को समाज सेवा और राज्य के विकास के लिए समर्पित कर दिया। उनकी नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति उनकी निष्ठा हमेशा हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत रहेगी।

इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, सूरतराम नौटियाल, डॉ विजेंद्र पोखरियाल, तेग सिंह राणा, भाजपा नेता जगमोहन रावत, घनानंद नौटियाल, राघवानंद नौटियाल, मुनेन्द्र सिंह रावत, राजकेंद्र थनवान, सहित कई जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी

    शासन के निर्देशों के क्रम जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में हीटवेव से बच्चों की सुरक्षा के लिए 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक विद्यालयों के समय…

    पैतृक संपत्ति के विवाद में खूनी संघर्ष: कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

    जनपद के ग्रामीण क्षेत्र इक्कड़ खुर्द में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब निर्माण कार्य के दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *