राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पैठाणी शाखा ने कराया खेल प्रतियोगिता का आयोजन

जिले के विकास खंड थलीसैंण के अंतर्गत पैठाणी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पैठाणी शाखा ने राजकीय महाविद्यालय मजरामहादेव में खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया ,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकीय इंटर कालेज चौंरा के प्रधानाचार्य यशपाल सिंह नेगी ने शिरकत की, पैठाणी शाखा के खंड कार्यवाह हरेंद्र चौहान ने मुख्य अतिथि का फूल मालाओं से स्वागत किया मुख्य अतिथि ने रिबन काटकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में महाविद्यालय मजरामहादेव में जूनियर व सीनियर वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, महाविद्यालय वर्ग में व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी विजेता रहा, जबकि राजकीय महाविद्यालय मजरामहादेव उपविजेता रहा, सीनियर प्रतियोगिता में राइका चाकीसैंण विजेता व सरस्वती विद्या मंदिर चाकीसैंण विजेता रहे, विजेता व उपविजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार वितरण किया, प्रथम विजेता टीम को ट्राफी व 2100 की धनराशि दी गई।

जबकि उपविजेता टीम को 1100 व ट्राफी दी गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पैठाणी शाखा के खंड कार्यवाह हरेंद्र चौहान, सह खंड कार्यवाह विकास सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता नवीन गुसाईं, खंड बौद्धिक प्रमुख विशम्भर सिंह, शारीरिक प्रमुख अर्जुन सिंह,नगर प्रचारक देवकलौनी , मंडल कार्यवाह सच्चिदानंद, ग्राम प्रधान खंड गांव कमल सिंह आदि लोगों की मौजूदगी रही।

  • Related Posts

    हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी

    शासन के निर्देशों के क्रम जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में हीटवेव से बच्चों की सुरक्षा के लिए 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक विद्यालयों के समय…

    पैतृक संपत्ति के विवाद में खूनी संघर्ष: कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

    जनपद के ग्रामीण क्षेत्र इक्कड़ खुर्द में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब निर्माण कार्य के दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *