सेक्टर 2 बैरियर पर वंदे भारत के आगे कूदे महिला-पुरुष, मौके पर मौत, जांच जारी।

हरिद्वार। हरिद्वार में रविवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई जब एक महिला और पुरुष ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सेक्टर 2 बैरियर के पास हुई, जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला और पुरुष काफी देर से रेलवे ट्रैक के पास टहलते देखे जा रहे थे। जैसे ही सामने की ओर से आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेक्टर 2 के नजदीक पहुंची तो दोनों अचानक ट्रैक पर कूद गए। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है, जिससे आत्महत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी पंकज गैरोला, ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह और जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि मृतक महिला और पुरुष की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उनकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि दोनों कहां से आए थे और किस उद्देश्य से ट्रैक के पास पहुंचे थे।

  • Related Posts

    पति की प्रताड़ना से तंग महिला को पुलिस ने पुनर्वास केंद्र में कराया दाखिल

    जनपद की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने गृह क्लेश से तंग आकर आत्महत्या करने जा रही एक महिला को काउंसलिंग के उपरांत पुनर्वास केंद्र में दाखिल किया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *