एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे उच्च शिक्षा और शोध गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी ने बैठक में कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को जानकारी देते हुए बताया कि स्वीकृत धनराशि से शोध और शिक्षण कार्य को बेहतर बनाने के साथ प्रयोगशालाओं में आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने शासन की ओर से धनराशि स्वीकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री और सचिव उच्च शिक्षा का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय की पहचान केवल शिक्षण कार्य से नहीं होती, बल्कि शोध गतिविधियों और गुणवत्तापूर्ण प्रयोगशालाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि शोधार्थियों और विद्यार्थियों को बेहतर प्रयोगशाला सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। शासन से मिली धनराशि का उपयोग परिसरों की प्रयोगशालाओं को आधुनिक बनाने, उपकरणों की कमी दूर करने और शोध कार्य को मजबूत करने में किया जाएगा।

  • Related Posts

    क्वांटम विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय एआई कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ

    क्वांटम विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस “इनोवेशन एंड प्रैक्टिस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ICIPI-2026)” का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। 15 एवं 16 मई तक चलने वाले इस सम्मेलन…

    सोशल मीडिया अफवाहों पर ध्यान न दें, श्रमिक सीधे श्रम विभाग में दर्ज कराएं शिकायतें: उप श्रमायुक्त विपिन कुमार

    जनपद हरिद्वार के उप श्रमायुक्त विपिन कुमार ने सभी श्रमिकों से सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *