जागर से लौट रहे तीन लोगों की दर्दनाक मौत

अल्मोड़ा जिले के थाना भतरौजखान क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा भाटिया-भिकियासैंण मार्ग पर हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। मृतक रात्रि में जागर कार्यक्रम से लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार गुरुवार तड़के डायल 112 पर सूचना मिली कि भाटिया-भिकियासैंण के पास सड़क पर वाहन संख्या UK04F6683 की नंबर प्लेट और एक घायल व्यक्ति पड़ा हुआ है, जबकि वाहन मौके पर दिखाई नहीं दे रहा।

आशंका जताई गई कि वाहन खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही थाना भतरौजखान पुलिस, 108 सेवा, आपदा प्रबंधन और राजस्व विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं।मौके पर पहुंची टीमों ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो वाहन करीब 150 मीटर नीचे गहरी खाई में क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला। कठिन रेस्क्यू अभियान के बाद वाहन में सवार तीन लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान भुवन चन्द्र पुत्र दीवान राम (45 वर्ष), निवासी ग्राम सनेरी, तहसील रानीखेत, कैलाश चन्द्र पुत्र बहादुर राम (32 वर्ष), निवासी ग्राम ड्यौड़ाखाल, तहसील रानीखेत, तथा आनंद राम पुत्र मनी राम (40 वर्ष), निवासी थापला (भतरौंजखान), तहसील रानीखेत, जिला अल्मोड़ा के रुप में हुई है।

बताया गया कि मृतक आनंद राम वर्तमान में सौनी गाँव में अपने बच्चों के साथ किराये पर रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार तीनों व्यक्ति घटना सुबह करीब साढ़े 4 बजे की बताई जा रही है। बताया गया कि वाहन में सवार लोग नौघरिया (सिनौड़ा) से जागर लगाकर कार से वापस चमड़खान, तहसील रानीखेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे दुर्घटना का शिकार हो गए।एसडीआरएफ टीम में प्रभारी महिपाल सिंह, कांस्टेबल हरीश पाण्डेय, अमित, राजेंद्र, जगमोहन, आनंद तथा होमगार्ड रोहित शामिल रहे। बताया गया है कि उक्त सड़क काफी लंबे समय से खराब स्थिति में थी। दोनों ओर से बारिश का मलबा आने के कारण सड़क पूरी तरह संक्रिय हो गई थी। का कार्य करते थे।पुलिस ने तीनों शवों को रेस्क्यू कर मोर्चरी रानीखेत भिजवा दिया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    क्वांटम विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय एआई कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ

    क्वांटम विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस “इनोवेशन एंड प्रैक्टिस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ICIPI-2026)” का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। 15 एवं 16 मई तक चलने वाले इस सम्मेलन…

    सोशल मीडिया अफवाहों पर ध्यान न दें, श्रमिक सीधे श्रम विभाग में दर्ज कराएं शिकायतें: उप श्रमायुक्त विपिन कुमार

    जनपद हरिद्वार के उप श्रमायुक्त विपिन कुमार ने सभी श्रमिकों से सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *