27 करोड़ का बजट पास, सफाई और सौंदर्यीकरण पर रहेगा फोकस-रुड़की रोड को 60 दिन में शौचमुक्त बनाने का संकल्प-सोहलपुर रोड चौड़ीकरण और वेंडिंग जोन बनाने पर मुहर

नगर पंचायत अध्यक्ष समीना की अध्यक्षता में गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 का करीब 27 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, पेयजल, जल निकासी और प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। इस दौरान सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दो छोटे हाथी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वहीं एक साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत सभासदों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।

बैठक में विधायक हाजी फुरकान अहमद, सभासद नाजिम त्यागी, अमजद अली, दिलबाग, मोहम्मद राशिद रहीस, रेशमा प्रवीण, मेहरुबा जावेद, जाबिर, दानिश सिद्दीकी और जीनत खातून समेत अन्य सभासदों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को जल्द भुगतान करने, सड़कों और नालों के निर्माण, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, पेयजल आपूर्ति और विद्युत व्यवस्था सुधारने के प्रस्ताव रखे। अध्यक्ष समीना ने बताया कि सभी सभासदो के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया है और बैठक में पीपल चौक से दरगाह जाने वाले मार्ग का नाम बदलकर ‘साबरी मेन बाजार’ तथा शैतान चौक का नाम ‘साबरी चौक’ करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

इसके अलावा वीआईपी रोड के सौंदर्यीकरण, जायरीनों के मार्गों पर नई लाइटें लगाने और रुड़की रोड को 60 दिन में शौचमुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। इसके लिए तीन कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। बैठक में जाम की समस्या से जूझ रहे सोहलपुर रोड के चौड़ीकरण, दोनों गंगनहरों के बीच वेंडिंग जोन बनाने, नियाज तैयार करने वालों के लिए राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थान चिन्हित करने, वार्ड चार में स्टील गर्डर पुल के पास कॉरिडोर और गौशाला निर्माण के प्रस्ताव भी मंजूर किए गए।ईओ कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से बजट पारित किया गया है।

विधायक हाजी फुरकान अहमद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को जल्द धनराशि जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान ईओ कुलदीप सिंह चौहान ,चेयरमैन प्रतिनिधि सलीम अहमद, सत्तार अली, अमीर आजम, जावेद साबरी, डॉ. शहजाद अली, रहीस अहमद, गुलफाम साबरी, राशिद अली, अहसान कुरैशी, गौरव और रजिया समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पूर्णागिरि मेला बना आस्था के साथ बेहतरीन व्यवस्थाओं का मॉडल, श्रद्धालु बोले— “दिल जीत लिया चम्पावत प्रशासन ने”

    सीएम धामी की पहल और डीएम मनीष कुमार की मॉनिटरिंग से बदली मेले की तस्वीर, अब 365 दिन मेले की तैयारी। उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेला को राष्ट्रीय स्वरूप…

    ग्रीन पार्क कॉलोनी में प्रॉपर्टी विवाद पर हंगामा, पुलिस ने दोनों पक्षों को लिया हिरासत में

    ग्रीन पार्क कॉलोनी में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *