ग्रीन पार्क कॉलोनी में प्रॉपर्टी विवाद पर हंगामा, पुलिस ने दोनों पक्षों को लिया हिरासत में

ग्रीन पार्क कॉलोनी में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार रामपुर गांव निवासी दो पक्षों के बीच ग्रीन पार्क स्थित एक प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। बताया गया है कि शुक्रवार को एक पक्ष द्वारा उक्त प्रॉपर्टी पर निर्माण कार्य शुरू कराया गया। इसकी जानकारी मिलने पर दूसरा पक्ष भी मौके पर पहुंच गया और निर्माण कार्य का विरोध करने लगा। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गई।

विवाद बढ़ता देख किसी स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ कोतवाली ले गई। बाद में पुलिस दोबारा मौके पर पहुंची और प्रॉपर्टी में रखा सामान भी कब्जे में ले लिया।

घटना के दौरान क्षेत्र में फायरिंग की अफवाह भी फैल गई थी, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि मौके पर किसी प्रकार की फायरिंग नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि यह केवल अफवाह थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

  • Related Posts

    27 करोड़ का बजट पास, सफाई और सौंदर्यीकरण पर रहेगा फोकस-रुड़की रोड को 60 दिन में शौचमुक्त बनाने का संकल्प-सोहलपुर रोड चौड़ीकरण और वेंडिंग जोन बनाने पर मुहर

    नगर पंचायत अध्यक्ष समीना की अध्यक्षता में गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 का करीब 27 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित…

    पूर्णागिरि मेला बना आस्था के साथ बेहतरीन व्यवस्थाओं का मॉडल, श्रद्धालु बोले— “दिल जीत लिया चम्पावत प्रशासन ने”

    सीएम धामी की पहल और डीएम मनीष कुमार की मॉनिटरिंग से बदली मेले की तस्वीर, अब 365 दिन मेले की तैयारी। उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेला को राष्ट्रीय स्वरूप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *