प्राथमिकता के आधार पर करें पेयजल आपूर्ति:  डीएम

नवनीत पांडेय ने गर्मी के सीजन में प्राथमिकता के आधार पर पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। जल जीवन मिशन की बैठक में उन्होंने पेयजल संकट के नजरिए से संवेदनशील क्षेत्रों में टैंकर से आपूर्ति करने को कहा। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को डीएम ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने गर्मी के मौसम में उत्पन्न हो रही पेयजल समस्या पर अधिकारियों के साथ चर्चा की।

उन्होंने जल स्रोतों में कमी आने वाले क्षेत्रों में टैंकर से पानी की आपूर्ति करने के निर्देश दिए। सभी शैक्षणिक संस्थानों, विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने को कहा। जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध और गुणवत्ता युक्त कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया

कि जल संकट वाले क्षेत्रों की मैपिंग करते हुए प्राथमिकता सूची तैयार की जाए। साथ ही आवश्यकतानुसार अतिरिक्त संसाधनों का तत्काल उपयोग किया जाए। बैठक में सीडीओ संजय कुमार सिंह, एसडीएम अल्केश नौडियाल, ईई जल संस्थान बिलाल यूनुस, ईई पेयजल निगम वीके पाल सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी ठप

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी की व्यवस्था ठप हो गई। अस्पताल में अब ऑफलाइन पर्चियों के सहारे ओपीडी संचालित हो रही है। अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज…

    UPSC 2025: 708वीं रैंक पर ‘फैरुज फातिमा’ को लेकर भ्रम, कलियर और केरल की दो युवतियों ने किया चयन का दावा

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में 708वीं रैंक को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। ‘फैरुज फातिमा’ नाम से दो युवतियों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *