अनियंत्रित स्विफ्ट कार खाई में गिरी, दो की दर्दनाक मौत, एक घायल

रविवार सुबह लमगड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी जैंती के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम बक्सवाड़ से जवाहरनेड़ी की ओर आ रही एक स्विफ्ट कार संख्या डीएल 2सीएएन 2385 अनियंत्रित होकर जवाहरनेड़ी के निकट लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। सूचना मिलते ही लमगड़ा थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। खाई में गिरे वाहन से घायलों को निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, घटनास्थल पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया।

एक अन्य घायल को थाने की सरकारी गाड़ी से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे में मौके पर जान गंवाने वाले की पहचान 37 वर्षीय पान सिंह बिष्ट के रूप में हुई है, जो ग्राम बक्सवाड़ निवासी थे। वहीं, अस्पताल में उपचार के दौरान जान गंवाने वाला दूसरा व्यक्ति 57 वर्षीय मेहरबान सिंह करायत था, जो ग्राम सुरचौरा के रहने वाले थे। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान 19 वर्षीय राहुल राय के रूप में हुई है, जो ग्राम बक्सवाड़ का ही निवासी है। मृतकों के शवों का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। रेस्क्यू कार्य में थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी, चौकी इंचार्ज मोरनोला मनोज कुमार, चौकी इंचार्ज जैंती दिनेश परिहार, हेड कांस्टेबल नरेंद्र यादव, संजय कुमार तथा कांस्टेबल विनोद कुमार, बिशन सिंह और दीवान सिंह बोरा शामिल रहे।

  • Related Posts

    सामाजिक समरसता व न्याय के आदर्शों की स्थापना के लिए बाबा साहेब ने किया जीवन समर्पित मेहरा

    बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिशन सिंह बिष्ट आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज भनोली में बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की…

    दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल का अल्मोड़ा में भव्य जुलूस के साथ स्वागत

    भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं नव-नियुक्त दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल के अल्मोड़ा आगमन पर शनिवार को भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *