दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल का अल्मोड़ा में भव्य जुलूस के साथ स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं नव-नियुक्त दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल के अल्मोड़ा आगमन पर शनिवार को भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ क्षेत्र की आम जनता ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे नगर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। कार्यक्रम के तहत सिकुड़ा बैंड, धारानौला से होटल सुनीता सनसिटी तक एक विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों, नारों और पार्टी के झंडों के साथ आगे बढ़े।

मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, जिससे माहौल और अधिक उत्साहित हो उठा। जुलूस के बाद स्थानीय होटल में जिला अध्यक्ष महेश नयाल की अगुवाई में सभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए महेश नयाल ने कहा कि गोविंद पिलख्वाल का संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली पार्टी को मजबूती देगी और जनसेवा को नई दिशा मिलेगी।

सांसद अजय टम्टा ने कहा कि पार्टी की नीतियों और कार्यकर्ताओं के समर्पण के बल पर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को लाभ मिलेगा और जनपद की सभी सीटों पर पार्टी का प्रदर्शन मजबूत रहेगा। वहीं गोविंद पिलख्वाल ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं और जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान सभी कार्यकर्ताओं का है और वह पूरी निष्ठा के साथ जनसेवा तथा क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने को अपनी प्राथमिकता बताया।

कार्यक्रम में विधायक मोहन सिंह मेहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, मेयर अजय वर्मा, प्रदेश मंत्री गौरव पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष ललित लटवाल, रमेश बहुगुणा, रवि रौतेला, कुंदन लटवाल, प्रकाश भट्ट, दर्शन रावत, बिट्टू कर्नाटक, सिकंदर पवार, त्रिलोक रावत, नीमा आर्या, विनीत बिष्ट, सुभाष पांडे, मनीष जोशी,दीपक पांडे, अमित साह मोनू, पार्षदों, जिला पंचायत सदस्यों, मंडलों के अध्यक्षों एवं महिला मोर्चा पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, बनाई रणनीति

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आगामी 4 जून को प्रस्तावित अल्मोड़ा दौरे को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार…

    13 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का शिक्षा निदेशालय पर हुंकार प्रदर्शन, 8 जून को महारैली का ऐलान

    उत्तराखंड राजकीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रदेशव्यापी आंदोलन के चौथे चरण में आज प्रदेश के सभी 95 विकासखंडों से पहुंचे सैकड़ों शिक्षकों ने शिक्षा निदेशालय देहरादून में विशाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *