सामाजिक समरसता व न्याय के आदर्शों की स्थापना के लिए बाबा साहेब ने किया जीवन समर्पित मेहरा

बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिशन सिंह बिष्ट आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज भनोली में बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता व न्याय के आदर्शों की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज के वंचित, कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। विधायक मेहरा ने कहा कि बाबा साहेब के विचार एक सशक्त, समावेशी एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण हेतु मार्गदर्शक हैं।

अतिविशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक सिंह, भाजपा नेता सुभाष पांडे, गौरव पांडे, रमेश बहुगुणा, नरेंद्र सिंह बिष्ट, खीमानंद पालीवाल प्रकाश भट्ट,डीके जोशी, प्रताप सिंह,पूनम पालीवाल,नैननाथ रावल अमर नाथ सिंह बोरा, प्रताप सिंह रावत आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता महासभा अध्यक्ष दीवान राम आर्या और संचालन प्रकाश चन्द्र आर्या ने किया। विभिन्न सांस्कृतिक टीमों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।समारोह में जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों ने समारोह में शिरकत की ।

  • Related Posts

    राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, बनाई रणनीति

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आगामी 4 जून को प्रस्तावित अल्मोड़ा दौरे को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार…

    13 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का शिक्षा निदेशालय पर हुंकार प्रदर्शन, 8 जून को महारैली का ऐलान

    उत्तराखंड राजकीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रदेशव्यापी आंदोलन के चौथे चरण में आज प्रदेश के सभी 95 विकासखंडों से पहुंचे सैकड़ों शिक्षकों ने शिक्षा निदेशालय देहरादून में विशाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *