‘शक्ति पूजन’ कार्यक्रम में नारी शक्ति का सम्मान, महिला सशक्तिकरण पर जोर

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित ‘शक्ति पूजन’ कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में नारी शक्ति के सम्मान और समाज व राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति का प्रतीक माना गया है और आज महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

नगर अध्यक्ष कमला तिवारी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण अब धरातल पर दिखाई देने वाली सच्चाई बन चुका है और सरकार के प्रयासों का सकारात्मक असर दिख रहा है। भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि सरकार के चार वर्षों में विकास और जनकल्याण के नए मानक स्थापित हुए हैं तथा महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और अवसर मिल रहे हैं। कार्यक्रम में शक्ति पूजन के माध्यम से नारी शक्ति का सम्मान किया गया और महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर देवेंद्र भट्ट, संगीता रावत, रेखा रावत, ममता साह, दीपा अधिकारी, प्रीति रस्तोगी, सोनिया जोशी, मीना नेगी, किरन पंत, कमला तिवारी, मीनाक्षी तिवारी, तारा भट्ट, मंजू त्रिवेदी, ज्योति त्रिवेदी, सरिता मेहता सहित अन्य कार्यकर्ता व महिलाएं मौजूद रहीं।

  • Related Posts

    डीएम मनीष कुमार के फैसलों से स्वास्थ्य और शिक्षा को मिली नई ताकत, खनिज न्यास निधि से बदलेगी गांवों की तस्वीर

    एक्स-रे टेक्निशियन सेवा विस्तार से स्वास्थ्य को सहारा, दूरस्थ छात्रों के लिए वाहन सुविधा को मिली मंजूरी। मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास निधि (DMFT) की…

    प्री मानसून बारिश में खुली सफाई व्यवस्था की पोल, वीआईपी रोड पर नाले चोक होने से सड़क पर बहा गंदा पानी

    प्री मानसून की बारिश ने नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। वीआईपी रोड पर नाले चोक होने के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *