राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाने व समस्याओं के समाधान की मांग, ज्ञापन सौंपा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से भेंट कर राज्य आंदोलनकारियों से जुड़ी विभिन्न मांगें उठाईं और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आंदोलनकारियों को मिलने वाली पेंशन को सम्मान निधि के रूप में प्रस्तावित करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्तमान में करीब छह हजार रुपये पेंशन मिल रही है, जो वृद्धावस्था को देखते हुए पर्याप्त नहीं है।

ऐसे में जिन आंदोलनकारियों की कुल पेंशन दस हजार रुपये से कम है, उनकी पेंशन में किसी प्रकार की कटौती न करने और नियमित रूप से पूरी राशि देने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि कई आंदोलनकारी दिवंगत हो चुके हैं, जिनके आश्रितों को पेंशन से जुड़ी सुविधाएं लेने में दिक्कतें आ रही हैं और उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस पर प्रशासन से ऐसे मामलों में स्वयं संज्ञान लेकर परिवारों को घर पर ही सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। ज्ञापन में लंबित एरियर शीघ्र जारी करने और नए आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग भी उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल में कैलाश शर्मा, अजय वर्मा, सिकंदर पवार, मनोज कुमार सनवाल, दर्शन रावत, सुरेश केसरी, प्रेम लटवाल, महिपाल सिंह बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    डीएम मनीष कुमार के फैसलों से स्वास्थ्य और शिक्षा को मिली नई ताकत, खनिज न्यास निधि से बदलेगी गांवों की तस्वीर

    एक्स-रे टेक्निशियन सेवा विस्तार से स्वास्थ्य को सहारा, दूरस्थ छात्रों के लिए वाहन सुविधा को मिली मंजूरी। मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास निधि (DMFT) की…

    प्री मानसून बारिश में खुली सफाई व्यवस्था की पोल, वीआईपी रोड पर नाले चोक होने से सड़क पर बहा गंदा पानी

    प्री मानसून की बारिश ने नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। वीआईपी रोड पर नाले चोक होने के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *