बेहतर कार्य के लिए महिला कांस्टेबल सरिता राणा सम्मानित

जिला पुलिस मुख्यालय सभागार में मंगलवार को आयोजित सैनिक सम्मेलन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भूल्लर ने बेहतर कार्य करने वाले 26 पुलिसकर्मियों को “मैन ऑफ द मंथ” सम्मान से सम्मानित किया। इनमें कोतवाली पिरान कलियर में तैनात की महिला कांस्टेबल सरिता राणा को भी सम्मानित किया गया।सम्मेलन के दौरान पुलिस जवानों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने विभिन्न मामलों में उत्कृष्ट योगदान, ड्यूटी के प्रति गंभीरता और मानवीय कार्यों के आधार पर चयनित पुलिसकर्मियों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि को स्वच्छ बनाए रखने और जिले को अपराधमुक्त बनाने में जवानों की अहम भूमिका है। एसएसपी नवनीत सिंह भूल्लर ने सम्मानित पुलिसकर्मियों से भविष्य में भी इसी तरह जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य करते रहने की अपेक्षा जताई।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *