प्री मानसून बारिश में खुली सफाई व्यवस्था की पोल, वीआईपी रोड पर नाले चोक होने से सड़क पर बहा गंदा पानी

प्री मानसून की बारिश ने नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। वीआईपी रोड पर नाले चोक होने के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगा।जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क पर फैले गंदे पानी से लोगों और जायरीनो को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ रही है वहीं आसपास बदबू का माहौल भी बना रहा।
लोगों का कहना है कि इस बार बरसात से पहले नालों की सफाई नहीं कराई गई।जिसके चलते अधिकांश नाले कूड़े और गंदगी से अटे पड़े हैं।

हल्की बारिश में ही नालों का पानी सड़कों पर आना शुरू हो गया है। लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग और अधिकारी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।जबकि बरसात का मौसम अभी पूरी तरह शुरू भी नहीं हुआ है। दरगाह क्षेत्र के कई हिस्सों में नालों के चोक होने की समस्या बनी हुई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नालों की सफाई नहीं कराई गई तो आगामी बारिश में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। पूर्व में भी नाले चोक होने के कारण दरगाह परिसर में पानी भरने की घटनाएं हो चुकी हैं।

जिससे दुकानदारों और जायरीनो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।लोगो ने प्रशासन और नगर पंचायत से तत्काल नालों की सफाई कराने तथा जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है, ताकि बरसात के दौरान लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।रुड़की तहसीलदार विकास अवस्थी ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों को नालों की सफाई के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द सफाई कार्य कराया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • Related Posts

    डीएम मनीष कुमार के फैसलों से स्वास्थ्य और शिक्षा को मिली नई ताकत, खनिज न्यास निधि से बदलेगी गांवों की तस्वीर

    एक्स-रे टेक्निशियन सेवा विस्तार से स्वास्थ्य को सहारा, दूरस्थ छात्रों के लिए वाहन सुविधा को मिली मंजूरी। मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास निधि (DMFT) की…

    “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान में बड़ी कार्रवाई, 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद

    मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखण्ड ने राज्य में नशे के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *