‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत महमूदपुर से वारंटी गिरफ्तार

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत पिरान कलियर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी आबाद अली उर्फ बादू (पुत्र सद्दन) को उसके निवास स्थान ग्राम महमूदपुर से हिरासत में लिया। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह तोमर, हेड कांस्टेबल रविंद्र बालियान और हेड कांस्टेबल जमशेद अली शामिल रहे। गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

  • Related Posts

    जनपद में खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार से कोई मिलावट न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है

    चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की कोई मिलावट न हो इसके लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *