कनखल पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी को दबोचा

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कनखल पुलिस ने सट्टेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रविवार को बैरागी कैंप क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने संजय पुत्र कन्हैया (निवासी कुम्हारगढ़ा, शेखुपुरा) को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्चा, पेन, डायरी और 3350 रुपये की नगदी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और कांस्टेबल संजू सैनी शामिल रहे।

  • Related Posts

    पूर्णागिरि मेले में बढ़ी रौनक, शारदा की ठंडी हवाओं से श्रद्धालुओं को मिल रहा सुकून

    मेला प्रशासन अलर्ट, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार पर सख्ती; जल पुलिस भी सतर्क। माँ पूर्णागिरि धाम में चल रहे मेले में इन दिनों श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही…

    चेन स्नैचिंग का खुलासा: बाबरिया गैंग के हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार, वांछित महिला आरोपी की तलाश जारी

    कोटद्वार में चेन स्नैचिंग की वारदात को दिया था अंजाम पुलिस ने चेन स्नैचिंग की वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर हिस्ट्रीशीटर समेत एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *