बहरीन में आयोजित पहली वर्ल्ड पैरा ताइक्वांडो वुमेंस चैंपियनशिप 2024 में गोल्ड मेडल जीतने वाली उत्तराखंड की बेटी करिश्मा रावत को ऋतु खंडूड़ी ने दी बधाई

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने 24 से 28 नवंबर तक बहरीन में आयोजित हुई पहली वर्ल्ड पैरा ताइक्वांडो वुमेंस चैंपियनशिप 2024 में गोल्ड मेडल जीतने वाली उत्तराखंड की बेटी करिश्मा रावत को बधाई दी।अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने अपने मॉल गोदाम रोड स्थित कैंप कार्यालय में कंडाखाल निवासी करिश्मा रावत को फूल माला ओर अंगवस्त्र पहना कर बधाई दी।

उन्होंने करिश्मा रावत की इस उपलब्धि पर हर्ष जताया और उनकी माता अनीता देवी, पिता कमल सिंह रावत का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि करिश्मा रावत ने उत्तराखंड के साथ पूरे देश का नाम रोशन किया है सभी को उस पर गर्व है।

ऋतु खण्डूडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण आज महिला शक्ति बढ़ चढ़ कर आगे आ रही है करिश्मा रावत महिला सशक्तिकरण का सही उदाहरण है जो अन्य लोगों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देती रहेंगी।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता भाजपा बिपिन कैंथोला ,पार्षद ऋतु चमोली , ऊषा गोस्वामी , सिमरन बिष्ट , अनीता उपाध्याय , पिंकी खंतवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी

    शासन के निर्देशों के क्रम जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में हीटवेव से बच्चों की सुरक्षा के लिए 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक विद्यालयों के समय…

    पैतृक संपत्ति के विवाद में खूनी संघर्ष: कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

    जनपद के ग्रामीण क्षेत्र इक्कड़ खुर्द में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब निर्माण कार्य के दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *