मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजधानी के विभिन्न पोलिंग बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर जनता से लिया फीडबैक

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को जनपद देहरादून के  विभिन्न बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर मतदाताओं से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत चल रहे सुपर चेकिंग अभियान का फीडबैक लिया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी  डॉ. पुरुषोत्तम ने शनिवार सुबह देहरादून के कांवली रोड, कांवली गांव, बिंदाल पुल, माजरा, ओल्ड डालनवाला सहित कई बूथों पर जाकर अन्तर्गत रेण्डमली चयनित दावे/आपत्तियों के बारे में मतदाताओं से फीडबैक लिया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी नागरिकों से अनुरोध किया है अगर उनके परिवार में किसी भी सदस्य की उम्र 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है तो वे फॉर्म 6 भरकर वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

उन्होंने आमजन से यह भी अपील की है कि प्रदेश के नागरिक “वोटर हेल्पलाइन ऐप” के जरिए भी अपने परिवार के किसी भी सदस्य का नाम निर्धारित प्रारूप भरकर वोटर लिस्ट में दर्ज या संशोधित करा सकते हैं । इस अवसवर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी

    शासन के निर्देशों के क्रम जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में हीटवेव से बच्चों की सुरक्षा के लिए 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक विद्यालयों के समय…

    पैतृक संपत्ति के विवाद में खूनी संघर्ष: कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

    जनपद के ग्रामीण क्षेत्र इक्कड़ खुर्द में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब निर्माण कार्य के दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *