रुड़की ब्लॉक के प्रधान अध्यक्ष श्रवण कुमार का जिले में बजा डंका

सुलतानपुर साबतवली बनी टीबी मुक्त, सिल्वर मेडल जीत गाड़ा कामयाबी का लठ्ठ

हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को ‘विश्व क्षय रोग दिवस’ के मौके पर आयोजित सम्मान समारोह में रुड़की ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुलतानपुर साबतवली के युवा और जुझारू प्रधान श्रवण कुमार ने अपनी कामयाबी का ऐसा परचम लहराया कि पूरे जिले में उनकी चर्चा छिड़ गई है। जिले भर की पंचायतों के बीच हुई कड़ी टक्कर में श्रवण कुमार ने टॉप-5 में जगह बनाते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया और अपनी पंचायत को शत-प्रतिशत क्षय रोग (टीबी) मुक्त बनाने का गौरव दिलाया। इस शानदार उपलब्धि पर मंच से माननीय कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने श्रवण कुमार की जमकर पीठ थपथपाई और उन्हें “जिले का सबसे एक्टिव और कर्मठ युवा प्रधान” की संज्ञा देते हुए सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने श्रवण कुमार के काम करने के तरीके की मिसाल देते हुए उन्हें मंच पर अपने विचार रखने का न्योता दिया और कहा— “श्रवण कुमार जैसे जोश से भरे प्रधानों की वजह से ही आज हमारी सरकार का ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ का सपना सच हो रहा है, इन्होंने जमीनी स्तर पर जो मेहनत की है वो काबिले तारीफ है और बाकी पंचायतों के लिए एक बड़ी सीख है।” वहीं, हाथ में सिल्वर मेडल थामे और जीत की चमक आंखों में लिए प्रधान श्रवण कुमार ने सीडीओ साहब और कैबिनेट मंत्री का आभार जताते हुए कहा— “देखो जी, यो सम्मान सिर्फ मेरा नी, मेरी पूरी साबतवली की जनता और स्वास्थ्य कर्मियों का है। हमने तो बस एक ईंट धरी थी, पर गाँव वालों के सहयोग ने इसे महल बना दिया।

हमने ठाना था कि अपणे गाँव से इस बीमारी को जड़ से उखाड़ फेंकना है और आज सीडीओ साहब और मंत्री जी ने जो मान बढ़ाया है, उससे मेरा हौसला और बढ़ गया है। मैं वादा करूँ हूँ कि गाँव की तरक्की और लोगों की सेहत के लिए मैं और मेरी टीम दिन-रात एक कर देंगे।” 100 दिवसीय इस अभियान के शुभारंभ के साथ ही श्रवण कुमार की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया कि अगर इरादे नेक हों, तो गाँव की तस्वीर बदलना नामुमकिन नहीं है।

  • Related Posts

    डीएम मनीष कुमार के फैसलों से स्वास्थ्य और शिक्षा को मिली नई ताकत, खनिज न्यास निधि से बदलेगी गांवों की तस्वीर

    एक्स-रे टेक्निशियन सेवा विस्तार से स्वास्थ्य को सहारा, दूरस्थ छात्रों के लिए वाहन सुविधा को मिली मंजूरी। मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास निधि (DMFT) की…

    प्री मानसून बारिश में खुली सफाई व्यवस्था की पोल, वीआईपी रोड पर नाले चोक होने से सड़क पर बहा गंदा पानी

    प्री मानसून की बारिश ने नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। वीआईपी रोड पर नाले चोक होने के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *