चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, बाईक सीज

थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने चैकिंग के दौरान बाईक सवार एक व्यक्ति को चरस समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा चीला क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध स्प्लेंडर बाइक संख्या यूके08-एएल/4604 तलाशी के लिए रोका गया। वाहन चालक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 232 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इस चरस को यहां बेचने के लिए लाया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तस्करी में प्रयुक्त बाईक को सीज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैद्यानिक कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    27 करोड़ का बजट पास, सफाई और सौंदर्यीकरण पर रहेगा फोकस-रुड़की रोड को 60 दिन में शौचमुक्त बनाने का संकल्प-सोहलपुर रोड चौड़ीकरण और वेंडिंग जोन बनाने पर मुहर

    नगर पंचायत अध्यक्ष समीना की अध्यक्षता में गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 का करीब 27 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित…

    पूर्णागिरि मेला बना आस्था के साथ बेहतरीन व्यवस्थाओं का मॉडल, श्रद्धालु बोले— “दिल जीत लिया चम्पावत प्रशासन ने”

    सीएम धामी की पहल और डीएम मनीष कुमार की मॉनिटरिंग से बदली मेले की तस्वीर, अब 365 दिन मेले की तैयारी। उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेला को राष्ट्रीय स्वरूप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *