मंगलौर पुलिस ने दबोचा 5 हजार का इनामी बदमाश, 6 माह से चल रहा था फरार

जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मंगलौर कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक मंगलौर द्वारा गठित विशेष टीम ने सटीक सूचना के आधार पर शातिर आरोपी शाकू पुत्र छोटा (निवासी बुक्कनपुर) को घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उक्त आरोपी वर्ष 2025 में दर्ज गोवंश संरक्षण अधिनियम के एक मामले में वांछित चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए पिछले छह महीनों से ठिकाने बदल-बदल कर छिप रहा था। मामले की गंभीरता और आरोपी की संलिप्तता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पकड़े गए आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है, जिस पर पूर्व में झबरेड़ा और मंगलौर कोतवाली में गोकशी की गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक सिरसवाल, शूरबीर, मनीष, रघुवीर और सुनील प्रकाश शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में गौकशी और अन्य अपराधों में लिप्त वांछितों की धरपकड़ हेतु यह अभियान भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेगा। फिलहाल, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

  • Related Posts

    क्वांटम विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय एआई कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ

    क्वांटम विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस “इनोवेशन एंड प्रैक्टिस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ICIPI-2026)” का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। 15 एवं 16 मई तक चलने वाले इस सम्मेलन…

    सोशल मीडिया अफवाहों पर ध्यान न दें, श्रमिक सीधे श्रम विभाग में दर्ज कराएं शिकायतें: उप श्रमायुक्त विपिन कुमार

    जनपद हरिद्वार के उप श्रमायुक्त विपिन कुमार ने सभी श्रमिकों से सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *