सुशासन और पारदर्शिता से ही मजबूत होंगी सहकारिताएं: अशोक अधिकारी

ग्रामोत्थान का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, प्रतिभागियों को बांटे प्रमाणपत्र।

ग्रामोत्थान परियोजना के तत्वावधान में विकासखंड सभागार चम्पावत में समुदाय आधारित संगठनों के लिए आयोजित नैतिकता एवं सुशासन विषयक तीन दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। समापन अवसर पर खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी ने कहा कि सहकारिताओं और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की मजबूती एवं स्थायित्व के लिए बेहतर सुशासन, पारदर्शिता और आपसी समन्वय बेहद आवश्यक है।

उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का फीडबैक लेते हुए संकुल स्तर पर उत्पादन क्षमता और संभावनाओं के अनुरूप व्यवसाय विस्तार पर जोर दिया। इस अवसर पर बीडीओ चम्पावत एवं ग्रामोत्थान के अधिकारियों ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर प्रकाश पाठक एवं हरीश गोस्वामी ने सहकारिता की अवधारणा, एफपीओ प्रबंधन, नियमावली, दस्तावेजीकरण, आम सभा संचालन, चुनाव प्रक्रिया, ऑडिट, लाभांश वितरण तथा सुशासन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। अंतिम दिवस प्रतिभागियों ने अपनी संस्थाओं का स्व-मूल्यांकन करते हुए पारदर्शिता, जवाबदेही और नियमों के अनुपालन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में एबीडीओ एल.एन. वर्मा, डीपीएम ममराज, सुमित, सचिन, हिमांशु, बीएमएम आशा, देवयानी सहित अन्य अधिकारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *