वयोवृद्ध पत्रकार पेंशन के मानकों में ‘फिर से पुरानी व्यवस्था’ लागू हो—पत्रकारों ने मुख्य सचिव से उठाई मांग।

चंपावत में अलग से पत्रकार मान्यता समिति की बैठक कराने पर भी दिया जोर; मुख्य सचिव ने कार्रवाई का दिया आश्वासन।

चंपावत जिला पत्रकार संगठन ने वयोवृद्ध पत्रकारों को दी जाने वाली पेंशन सुविधा के बदले गए मानकों को पुनः पूर्व स्थिति में लाने की मांग की है। संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रबल्लभ ओली के नेतृत्व में पत्रकारों ने मुख्य सचिव आनंद वर्धन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और पत्रकार हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया। पत्रकारों ने बताया कि जब यह योजना शुरू हुई थी तो वयोवृद्ध पत्रकार पेंशन के लिए 5 वर्ष की निरंतर मान्यता का प्रावधान था। लेकिन बाद में इस मानक को बढ़ाकर 15 वर्ष कर दिया गया, जिससे कई सक्रिय पत्रकार पेंशन सुविधा से वंचित रह गए हैं।

पत्रकारों का स्पष्ट कहना है कि 5 वर्ष की मान्यता की पुरानी व्यवस्था लागू होते ही कई पात्र पत्रकारों को पेंशन का लाभ मिल सकेगा। पत्रकार संगठन ने यह भी उल्लेख किया कि मुख्यमंत्री द्वारा चंपावत को मॉडल जिला घोषित किए जाने के बाद यहाँ अलग से पत्रकार मान्यता समिति की बैठक आयोजित होना आवश्यक है। वर्तमान मे जिले के सिर्फ 5 पत्रकार ही मान्यता प्राप्त हैं। पत्रकारों ने कहा कि सूचना निदेशक की ओर से चंपावत हेतु विशेष बैठक आयोजित की जाए, ताकि अधिक से अधिक पत्रकारों को मान्यता मिल सके।
मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने पत्रकारों की बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि “आपकी भावनाएँ महत्वपूर्ण हैं। दोनों मुद्दों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।” इस अवसर पर पत्रकार संगठन के महामंत्री गिरीश बिष्ट, वरिष्ठ पत्रकार गणेश पांडे, दिनेश चंद्र पांडे, चंद्रशेखर जोशी, राजीव मुरारी, दिनेश भट्ट, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, सतीश जोशी, सूरी पंत, आदि पत्रकार मौजूद रहे।

  • Related Posts

    27 करोड़ का बजट पास, सफाई और सौंदर्यीकरण पर रहेगा फोकस-रुड़की रोड को 60 दिन में शौचमुक्त बनाने का संकल्प-सोहलपुर रोड चौड़ीकरण और वेंडिंग जोन बनाने पर मुहर

    नगर पंचायत अध्यक्ष समीना की अध्यक्षता में गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 का करीब 27 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित…

    पूर्णागिरि मेला बना आस्था के साथ बेहतरीन व्यवस्थाओं का मॉडल, श्रद्धालु बोले— “दिल जीत लिया चम्पावत प्रशासन ने”

    सीएम धामी की पहल और डीएम मनीष कुमार की मॉनिटरिंग से बदली मेले की तस्वीर, अब 365 दिन मेले की तैयारी। उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेला को राष्ट्रीय स्वरूप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *