भेल क्षेत्र मे खुले में पशु कटान करने वालों के खिलाफ नगर प्रशासक ने की सख्त कार्रवाईतीन दुकानें की सील, एक ध्वस्त

हिमांशु द्विवेदी

हरिद्वार। वर्षों से खुले में बकरा और मुर्गा काटने की शिकायतें भेल प्रबंधन को मिल रही थी जिस पर कार्रवाई करते हुए नगर प्रशासक संजय पवार के आदेश पर संपदा विभाग ने सेक्टर 3, पायल सिनेमा के निकट संचालित मटन की तीन दुकाने सील कर दी गई।

सेक्टर 1 मे केशव कुंज के निकट अवैध रूप से झोपड़ी में चल रहे मटन की दुकान को ध्वस्त कर दिया। लोगों ने शिकायत की थी कि उक्त तीनों दुकानदार नदी की तरफ अवैध रूप से बकरा और मुर्गा काटते है जिस की दुर्गंध का वातावरण था। वहीं उक्त दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने में भी जांच पड़ताल कर उन पर कार्रवाई की है।

वैसे तो जनपद में खुले में पशु कटान पर प्रतिबंध लगा हुआ है लेकिन चोरी छुपे लोग आज भी बकरे काट रहे हैं। जिसमें कार्यवाही करते हुए सर्वप्रथम भेल प्रबंधन में तत्परता दिखाते हुए खुले में पशु कटान करने वालों पर सख्त कार्रवाई की है। नगर प्रशासक संजय पवार ने  कहा है कि किसी को भी कानून का उल्लंघन करने का अधिकार नहीं।

  • Related Posts

    हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी

    शासन के निर्देशों के क्रम जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में हीटवेव से बच्चों की सुरक्षा के लिए 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक विद्यालयों के समय…

    पैतृक संपत्ति के विवाद में खूनी संघर्ष: कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

    जनपद के ग्रामीण क्षेत्र इक्कड़ खुर्द में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब निर्माण कार्य के दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *