मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जलनिगम व जलसंस्थान के कार्यों की मंत्री जोशी ने की समीक्षा स्वदेश बुलेटिन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जलनिगम तथा जलसंस्थान द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से मसूरी विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जलसंस्थान और जलनिगम के अधिकारियों को मसूरी विधान सभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत कार्यों तथा क्षेत्र में नलकूपों, पंपिंग स्टेशन, सीवर लाइन के सभी कार्यों को प्राथमिकता से करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं के निर्माण कार्य वन विभाग की दिक्कतें आ रही है, उनको शीघ्र अति शीघ्र दूर कर योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।

मंत्री जोशी ने अधिकारियों को सभी पेंडिग कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए और जिन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या बनी है, उनके लिए दीर्घकालिक रणनीति बनाकर कार्य किया जाए। उन्होंने अधिकारियों गंगोत्री विहार, अमन विहार में प्रस्तावित एसटीपी निर्माण के कार्य तथा साकेत कॉलोनी, नागल, धोरण में ट्यूबवेल निर्माण और बीमा बिहार, इंद्र विहार डोभालवाला में नलकूप निर्माण के कार्यों को जल्द से जल्द किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को शासन में लंबित मामलों को शीघ्र दूर कर निर्माण कार्य शीघ्रता से किए जाए। बैठक में भाजपा के महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मोहन बहुगुणा, सतेन्द्र नाथ, पार्षद नंदिनी शर्मा, जलसंस्थान के महाप्रबंधक डीके सिंह, ईई संजय सिंह, आशीष भट्ट, जलनिगम के ईई जीतमणि बेलवाल, एई रामकुमार, एई टीएस रावत, अभय भंडारी, एमएस मनराल आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी

    शासन के निर्देशों के क्रम जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में हीटवेव से बच्चों की सुरक्षा के लिए 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक विद्यालयों के समय…

    पैतृक संपत्ति के विवाद में खूनी संघर्ष: कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

    जनपद के ग्रामीण क्षेत्र इक्कड़ खुर्द में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब निर्माण कार्य के दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *