ससुराल पक्ष पर गोली चलाने वाले दामाद को हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा

अपराध करने वाला व्यक्ति किसी भी दशा में बक्सा नहीं जाएगा

घटना का संक्षिप्त विवरण👇🏻

कोतवाली ज्वालापुर में मौहल्ला चाकलान में एक व्यक्ति ने दिनांक 01/02-05-20225 की रात्रि में एक व्यक्ति द्वारा अपने ही ससुराल पक्ष पर अवैध अस्लाह से जान से मारने की नियत से फायर किया गया। उक्त प्रकरण में आज दिनांक 02-05-2025 को वादी डा० चन्द्रकिशोर श्रोत्रिय निवासी मौ० मिश्रान, गली चौक बाजार, ज्वालापुर हरिद्वार ने एक किता तहरीर बाबत अपने दामाद पराग उर्फ परीक्षित व पुत्री के मध्य हुये विवाद को सुलझाने मेरी पत्नी व व मेरा पुत्र मेरे दामाद पराग उर्फ परीक्षित निवासी चाकलान, ज्वालापुर के घर गये, आपसी विवाद होने के कारण मेरी पत्नी सरिता व पुत्र पारस पर दामाद ने अस्लाह से फायर किया। जिससे दोनो घायल हो गये। तहरीर के आधार पर थाना ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या-193/2025 धारा 109 (1) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गयाl

घटना का अनावरण-

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त दामाद पराग उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये

जिस पर कोतवाली ज्वालापुर की पुलिस टीम द्वारा बडी लगन मेहनत व क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेजो का निरीक्षण करते व पतारसी-सुरागरसी करते हुये, अभियुक्त को आज साय भैरो मंदिर ग्राउण्ड ज्वालापुर क्षेत्र से गिरफ्तारी किया गया। तथा अभियुक्त के द्वारा जिस असलाह से फायर किया गया, उसकी बरामदगी के प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता- पराग पुत्र रामेश्वर उम्र 38 वर्ष – निवासी-चाकलान, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार।

पुलिस टीम-1-उ0नि0 देवेन्द्र तोमर

2-कानि0 1360 नरेन्द्र राणा

3-कानि0 1394 कर्म सिंह

  • Related Posts

    हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी

    शासन के निर्देशों के क्रम जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में हीटवेव से बच्चों की सुरक्षा के लिए 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक विद्यालयों के समय…

    पैतृक संपत्ति के विवाद में खूनी संघर्ष: कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

    जनपद के ग्रामीण क्षेत्र इक्कड़ खुर्द में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब निर्माण कार्य के दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *