नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में भूपतवाला क्षेत्र निकट दूधाधारी चौक स्थित फ्लाई ओवर के नीचे और पट्टी मार्ग से हटाया गया अतिक्रमण

*नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान के नेतृत्व में भूपतवाला क्षेत्र निकट दूधाधारी चौक स्थित फ्लाई ओवर के नीचे और पट्टी मार्ग से हटाया गया अतिक्रमण।*

*28 हरिद्वार 2025* चारधाम सरल, सौहर्द और सुरक्षित सुगम बनाए जाने हेतु तथा चार धाम यात्रा के दौरान लगने वाले जाम के दृष्टिगत जिला प्रशासन एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वधान में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत भूपतवाला रोड के किनारे लगे अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया इसके साथ ही फ्लाई ओवर के नीचे तथा आस पास क्षेत्रों में खोखे, पटरी तथा ढाबों को जब्त किया गया।

नगर मजिस्ट्रेट द्वारा अवगत कराया गया कि आगे भी यह कार्यवाही जारी रहेगी।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार, सीओ सिटी शिशुपाल नेगी, सहायक नगर आयुक्त ऋषभ उनियाल, एसएनए रविन्द्र दयाल, हरिद्वार कोतवाल रितेश शाह, खड़खड़ी और सप्त़ऋषि चौकी के प्रभारी, एनएचआई के क्षेत्रीय अधिकारी सहित नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित थे।

————-

  • Related Posts

    हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी

    शासन के निर्देशों के क्रम जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में हीटवेव से बच्चों की सुरक्षा के लिए 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक विद्यालयों के समय…

    पैतृक संपत्ति के विवाद में खूनी संघर्ष: कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

    जनपद के ग्रामीण क्षेत्र इक्कड़ खुर्द में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब निर्माण कार्य के दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *