DM मयूर दीक्षित का ‘गुरु मंत्र’: धनौरी के छात्र-छात्राओं को सिखाए सफलता के गुर

बोले—मोबाइल और नशे से रहें दूर

हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित मंगलवार को धनौरी स्थित हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज पहुंचे, जहाँ उन्होंने एक कड़क शिक्षक की भूमिका निभाते हुए ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं का भविष्य संवारने के लिए उनका मार्गदर्शन किया। महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग और सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित ‘प्रशासनिक सेवा प्रेरणा’ कार्यशाला में डीएम ने युवाओं को सीधा संदेश दिया कि जीवन में लक्ष्य तय कर उसे पाने के लिए ईमानदारी और निरंतर प्रयास ही एकमात्र रास्ता है।

छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्होंने अपने निजी जीवन का उदाहरण दिया और बताया कि उन्होंने स्वयं एमबीए करने के बाद सही दिशा में मेहनत कर प्रशासनिक सेवा में मुकाम हासिल किया। जिलाधिकारी ने युवाओं को आज की सबसे बड़ी ‘बीमारी’ मोबाइल के बढ़ते उपयोग और नशे की लत से बचने की कड़ी सलाह देते हुए कहा कि जो लोग आपका समय बर्बाद करते हैं या गलत दिशा में ले जाते हैं, उनसे तुरंत दूरी बना लें।

एक छात्रा के दिव्यांगता संबंधी सवाल पर उन्होंने हौसला बढ़ाते हुए साफ़ किया कि अगर संकल्प दृढ़ हो तो कोई भी बाधा सफलता का रास्ता नहीं रोक सकती। इससे पूर्व महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से डॉ. आदित्य सैनी और प्राचार्य डॉ. मुनेंद्र सिंह ने डीएम का भव्य स्वागत किया, जिसके बाद जिलाधिकारी ने महाविद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. तेजवीर सिंह सैनी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

  • Related Posts

    डीएम मनीष कुमार के फैसलों से स्वास्थ्य और शिक्षा को मिली नई ताकत, खनिज न्यास निधि से बदलेगी गांवों की तस्वीर

    एक्स-रे टेक्निशियन सेवा विस्तार से स्वास्थ्य को सहारा, दूरस्थ छात्रों के लिए वाहन सुविधा को मिली मंजूरी। मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास निधि (DMFT) की…

    प्री मानसून बारिश में खुली सफाई व्यवस्था की पोल, वीआईपी रोड पर नाले चोक होने से सड़क पर बहा गंदा पानी

    प्री मानसून की बारिश ने नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। वीआईपी रोड पर नाले चोक होने के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *