रुड़की में कैबिनेट मंत्री ने सुनी जन-समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा ने अपने कैंप कार्यालय (सेवा केंद्र) पर जनता की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि जनहित के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी और प्रभावी शासन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के विजन और पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार जन-कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मंत्री ने कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करते हुए बाकी के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *