जिलाधिकारी मनीष कुमार का सख्त रुख, जनता मिलन में 59 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई।

दिव्यांग को मौके पर दिलाई राहत, प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की प्रक्रिया तुरंत शुरू।

सोमवार को जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपदभर से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान कुल 59 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें अधिकांश पर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी समयबद्ध तरीके से शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के दौरान पासम क्षेत्र में पेयजल समस्या उठाए जाने पर उन्होंने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को टैंक की मरम्मत और जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं, ग्राम त्यारसों में जल जीवन मिशन के तहत नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।

राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय आमनी में भूस्खलन की समस्या पर जिलाधिकारी ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सबसे संवेदनशील मामले में ग्राम पंचायत मोस्टा बकोड़ा के जन्म से दृष्टिबाधित दिव्यांग केदार राम की शिकायत पर जिलाधिकारी ने त्वरित पहल करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी और ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को तत्काल जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका दिव्यांग प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया मौके पर ही शुरू कराई गई।

इसके अलावा केशव राम की खतौनी में नाम संशोधन, शोभा सूतेड़ी को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का लाभ दिलाने और भवान सिंह की लंबित पेंशन जारी करने के निर्देश भी दिए गए। खटोली क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के लिए चेक डैम निर्माण के प्रस्ताव पर भी संबंधित विभाग को कार्रवाई करने को कहा गया। साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में 54 हजार रुपये की ठगी की शिकायत पर जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम में डॉ. जी.एस. खाती, उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या, जिला विकास अधिकारी दिनेश डिगारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार सहित कई अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    क्वांटम विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय एआई कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ

    क्वांटम विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस “इनोवेशन एंड प्रैक्टिस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ICIPI-2026)” का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। 15 एवं 16 मई तक चलने वाले इस सम्मेलन…

    सोशल मीडिया अफवाहों पर ध्यान न दें, श्रमिक सीधे श्रम विभाग में दर्ज कराएं शिकायतें: उप श्रमायुक्त विपिन कुमार

    जनपद हरिद्वार के उप श्रमायुक्त विपिन कुमार ने सभी श्रमिकों से सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *