प्रदर्शन कला के विख्यात कलाकार जुटेंगे यू ओ यू हल्द्वानी में।

हल्द्वानी में ‘प्रातिज्ञ’’ कार्यक्रम का आयोजन 25 अप्रैल को

संगीत, राष्ट्रीय नृत्य एवं नाटक अकादमी, नई दिल्ली (संगीत नाटक अकादमी), संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्त संस्था द्वारा उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के सहयोग से “प्रातिज्ञ” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 25 अप्रैल 2026 को अपराह्न 3:00 बजे से विश्वविद्यालय परिसर स्थित सी.डी.एस. स्व. जनरल बिपिन रावत बहुद्देशीय सभागार में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में प्रदर्शन कला के क्षेत्र के प्रतिष्ठित कलाकार अपने अनुभव साझा करेंगे। मुख्य वक्ताओं में हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के प्रख्यात कलाकार प्रो. इन्द्रजीत सिंह मोहली, कथक नृत्य की विशेषज्ञ डॉ. पूर्णिमा पाण्डे (लखनऊ) तथा उत्तराखण्ड के लोक संगीत की जानी-मानी हस्ती डॉ. माधुरी बड़थ्वाल (देहरादून) शामिल रहेंगी। इस अवसर पर संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली की सदस्य डॉ. बसंती बिष्ट की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने सभी कला प्रेमियों, विद्यार्थियों एवं आमजन से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए ही नहीं पूरे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण एवं सुखद अवसर होगा जहां हमें कला और संगीत प्रेमियों को सुनने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि संगीत नाटक अकादमी की ओर से अनुभाग अधिकारी दीपक जोशी इस कार्यक्रम का संयोजन करेंगे।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *