केएन नौटियाल इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न स्वदेश बुलेटिन

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित प्रथम केएन नौटियाल इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन भव्य अंदाज में हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ छात्रों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। दो दिवसीय फाइनल मुकाबले में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज टीम और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज टीम के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई।

टीम ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर चौंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। नीर जबोरा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि महिम वर्मा (सेक्रेटरी, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड और पूर्व उपाध्यक्ष, बीसीसीआई) थे। सम्माननीय अतिथि के रूप में पी.सी. वर्मा (पूर्व सचिव एवं क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के संस्थापक सदस्य) उपस्थित रहे। अपने संबोधन में महिम वर्मा ने विद्यालय स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने के महत्व पर बल दिया और जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल को इस सफल आयोजन के लिए सराहा।

आयोजन समिति के प्रमुख आर.एस. नेगी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और जमीनी स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देकर युवा प्रतिभाओं को निखारने की प्रतिबद्धता दोहराई। छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन में चार चांद लगा दिए और खेल तथा सांस्कृतिक प्रतिभा का यह संगम सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया। यह टूर्नामेंट क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा मान्यता प्राप्त था और युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर गया। इस आयोजन ने राज्य में इंटर-स्कूल खेल प्रतियोगिताओं के लिए एक नई मिसाल कायम की। समापन समारोह में कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें के.एन. नौटियाल (संस्थापक, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, देहरादून), राकेश नौटियाल (स्कूल चेयरमैन), अनंत वी.डी. थपलियाल (प्रधानाचार्य), संदीप रावत (चेयरमैन, न्यू एरा एकेडमी), डॉ. निवेदिता रानोट (हेड ऑफ स्पोर्ट्स), मतीनविता मल्होत्रा (अकादमिक प्रमुख), और शेखर आर्य (क्रिकेट कोच) शामिल थे। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।

Source link

  • Related Posts

    हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी

    शासन के निर्देशों के क्रम जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में हीटवेव से बच्चों की सुरक्षा के लिए 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक विद्यालयों के समय…

    पैतृक संपत्ति के विवाद में खूनी संघर्ष: कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

    जनपद के ग्रामीण क्षेत्र इक्कड़ खुर्द में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब निर्माण कार्य के दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *