ऑपरेशन सिंदूर में सेना की वीरता पर गर्व — श्रीमहन्त रविन्द्र पूरी

“ऑपरेशन सिंदूर” पर श्रीमहंत रविन्द्र पुरी का बयान: भारतीय सेना के पराक्रम पर गर्व

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी जी महाराज ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना द्वारा की गई सफल और साहसिक कार्रवाई “ऑपरेशन सिंदूर” की प्रशंसा की है। यह ऑपरेशन 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में किया गया, जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की जान गई थी।

महंत रविन्द्र पुरी जी ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने इस अभियान के जरिए आतंक के खिलाफ देश की जीरो टॉलरेंस नीति को दृढ़ता से स्थापित किया है। यह सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की संप्रभुता की रक्षा और उसके नागरिकों की सुरक्षा का संकल्प है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके निर्णायक मार्गदर्शन में सेना ने दुश्मनों को उनके गढ़ में जाकर करारा जवाब दिया है। यह हर भारतीय के लिए गर्व और आत्मविश्वास का क्षण है।

महंत जी ने देशवासियों से अपील की कि वे इस कठिन समय में एकजुट होकर सेना का समर्थन करें और उनके साहस को सम्मान दें। उन्होंने यह भी कहा कि सनातन संस्कृति शांति में विश्वास करती है, लेकिन राष्ट्र की सुरक्षा के लिए शक्ति प्रदर्शन भी आवश्यक है।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने इस वीरता पूर्ण कार्य के लिए सेना, वायुसेना, नौसेना और सरकार को बधाई दी है और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अपने सदैव प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दोहराया है।

  • Related Posts

    27 करोड़ का बजट पास, सफाई और सौंदर्यीकरण पर रहेगा फोकस-रुड़की रोड को 60 दिन में शौचमुक्त बनाने का संकल्प-सोहलपुर रोड चौड़ीकरण और वेंडिंग जोन बनाने पर मुहर

    नगर पंचायत अध्यक्ष समीना की अध्यक्षता में गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 का करीब 27 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित…

    पूर्णागिरि मेला बना आस्था के साथ बेहतरीन व्यवस्थाओं का मॉडल, श्रद्धालु बोले— “दिल जीत लिया चम्पावत प्रशासन ने”

    सीएम धामी की पहल और डीएम मनीष कुमार की मॉनिटरिंग से बदली मेले की तस्वीर, अब 365 दिन मेले की तैयारी। उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेला को राष्ट्रीय स्वरूप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *