डीएम एवं एसएसपी के निर्देश पर ग्राउंड जीरो पर उतरी पुलिस

*कोतवाली रानीपुर*

*डीएम एवं एसएसपी के निर्देश पर ग्राउंड जीरो पर उतरी पुलिस टीमें*

*कई अन्य विभागों की टीमों का भी मिला सहयोग*

*रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत चलाया जा रहा है वृहत सत्यापन अभियान*

*अवैध बस्तियों में संदिग्ध गतिविधियां खंगालने में जुटी विभिन्न पुलिस टीमें*

*बिना सत्यापन रह रहे प्रदेश से बाहर के लोगों के कागजातों की पड़ताल जारी*

*400 से अधिक संदिग्ध आए कार्यवाही की जद में, पुलिस लाइन लाकर किया जा रहा सत्यापन*

जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह व एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर आज दिनांक 06.05.2025 को हरिद्वार पुलिस द्वारा विभिन्न अन्य विभागों के सहयोग से कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत वृहद सत्यापन अभियान अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान थाना पुलिस, पीएसी तथा पैरामिलिट्री फोर्स की अलग-अलग टीमें गठित कर अवैध रुप से झोपड़ी इत्यादि डालकर रह रहे संदिग्धों की पड़ताल की जा रही है।

इस दौरान बाहरी राज्यों के लगभग 400 संदिग्ध महिला एवं पुरुषों को सरकारी वाहनों से पुलिस लाइन रोशनाबाद लाकर आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया गया। सत्यापन की कार्यवाही के दौरान पूर्ती विभाग, विकास विभाग, तहसील कार्यालय, चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा अपने विभागों से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई तथा तकनीकी सहायकों के सहयोग से आधार कार्ड के वास्तविक होने/ न होने की पुष्टी की गई।

  • Related Posts

    27 करोड़ का बजट पास, सफाई और सौंदर्यीकरण पर रहेगा फोकस-रुड़की रोड को 60 दिन में शौचमुक्त बनाने का संकल्प-सोहलपुर रोड चौड़ीकरण और वेंडिंग जोन बनाने पर मुहर

    नगर पंचायत अध्यक्ष समीना की अध्यक्षता में गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 का करीब 27 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित…

    पूर्णागिरि मेला बना आस्था के साथ बेहतरीन व्यवस्थाओं का मॉडल, श्रद्धालु बोले— “दिल जीत लिया चम्पावत प्रशासन ने”

    सीएम धामी की पहल और डीएम मनीष कुमार की मॉनिटरिंग से बदली मेले की तस्वीर, अब 365 दिन मेले की तैयारी। उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेला को राष्ट्रीय स्वरूप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *