ऑपरेशन प्रहार: रुड़की पुलिस का एक्शन, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 31 लोगों के चालान

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली रुड़की पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने एवं संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस ने 31 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया। इस कार्रवाई में कुल ₹15,500 का संयोजन शुल्क वसूला गया। कार्रवाई के बाद सभी को सार्वजनिक स्थानों पर शराब न पीने की सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

कोतवाली रुड़की पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीम में एसएसआई निरीक्षक धर्मेंद्र राठी,उप निरीक्षक भजराम चौहान,उप निरीक्षक नवीन चौहान, सुभाष जखमोला,पुष्पेंद्र सिंह,हेड कांस्टेबल दिनेश गुप्ता,संदीप सेमवाल,रजत चौधरी,अनिल शर्मा, रणवीर सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    27 करोड़ का बजट पास, सफाई और सौंदर्यीकरण पर रहेगा फोकस-रुड़की रोड को 60 दिन में शौचमुक्त बनाने का संकल्प-सोहलपुर रोड चौड़ीकरण और वेंडिंग जोन बनाने पर मुहर

    नगर पंचायत अध्यक्ष समीना की अध्यक्षता में गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 का करीब 27 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित…

    पूर्णागिरि मेला बना आस्था के साथ बेहतरीन व्यवस्थाओं का मॉडल, श्रद्धालु बोले— “दिल जीत लिया चम्पावत प्रशासन ने”

    सीएम धामी की पहल और डीएम मनीष कुमार की मॉनिटरिंग से बदली मेले की तस्वीर, अब 365 दिन मेले की तैयारी। उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेला को राष्ट्रीय स्वरूप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *