मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” और एसएसपी हरिद्वार के “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत रुड़की पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार को कोतवाली रुड़की पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरिफ पुत्र सैय्याद (निवासी खेमपुर लण्ढौरा, मंगलौर) को 10.87 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। 25 वर्षीय आरोपी के विरुद्ध कोतवाली रुड़की में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजने की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उपनिरीक्षक चन्द्रमोहन सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम अब इस प्रकरण में संलिप्त अन्य फरार तस्कर की तलाश में जुटी है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल दिनेश गुप्ता, कांस्टेबल अमित और लईक अहमद शामिल रहे। एसएसपी हरिद्वार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में नशे का अवैध कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।





