पिरान कलियर पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी को दबोचा

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस ने सट्टेबाजों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने टिन शेड पिरान कलियर क्षेत्र में छापेमारी कर तनवीर (पुत्र इकराम, निवासी वार्ड नंबर-01, इमाम साहब रोड) को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

30 वर्षीय आरोपी के कब्जे से पुलिस ने सट्टा डायरी, पेन और 1650 रुपये की नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा संख्या 71/2026 पंजीकृत कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफलता को अंजाम देने वाली टीम में कांस्टेबल प्रकाश मनराल और होमगार्ड महावीर सिंह शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा।

  • Related Posts

    जनपद में खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार से कोई मिलावट न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है

    चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की कोई मिलावट न हो इसके लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *