‘शक्ति पूजन’ कार्यक्रम में नारी शक्ति का सम्मान, महिला सशक्तिकरण पर जोर

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित ‘शक्ति पूजन’ कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में नारी शक्ति के सम्मान और समाज व राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति का प्रतीक माना गया है और आज महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

नगर अध्यक्ष कमला तिवारी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण अब धरातल पर दिखाई देने वाली सच्चाई बन चुका है और सरकार के प्रयासों का सकारात्मक असर दिख रहा है। भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि सरकार के चार वर्षों में विकास और जनकल्याण के नए मानक स्थापित हुए हैं तथा महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और अवसर मिल रहे हैं। कार्यक्रम में शक्ति पूजन के माध्यम से नारी शक्ति का सम्मान किया गया और महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर देवेंद्र भट्ट, संगीता रावत, रेखा रावत, ममता साह, दीपा अधिकारी, प्रीति रस्तोगी, सोनिया जोशी, मीना नेगी, किरन पंत, कमला तिवारी, मीनाक्षी तिवारी, तारा भट्ट, मंजू त्रिवेदी, ज्योति त्रिवेदी, सरिता मेहता सहित अन्य कार्यकर्ता व महिलाएं मौजूद रहीं।

  • Related Posts

    पूर्णागिरि मेले में भीड़ घटी, व्यापारियों के चेहरे मुरझाए शारदा घाट पर जल पुलिस ने 6 वर्षीय मासूम की बचाई जान

    20 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, मेले की रफ्तार धीमी, गोताखोरों की बहादुरी को मिली सराहना, स्थायी सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस। उत्तरभारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेले में आज अपेक्षाकृत…

    चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में रखी सरकार की उपलब्धियां, बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ी भीड़

    धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मल्ला महल में बहुउद्देशीय शिविर एवं ‘जन जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *