उत्तराखंड में महावीर जयंती की छुट्टी में बदलाव

अब 31 के बजाय 30 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

उत्तराखंड शासन ने महावीर जयंती के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश की तिथि में बड़ा संशोधन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी ताज़ा विज्ञप्ति के अनुसार, पहले महावीर जयंती हेतु 31 मार्च 2026 को अवकाश घोषित किया गया था, जिसे अब संशोधित करते हुए 30 मार्च 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

अपर सचिव महावीर सिंह चौहान द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 30 मार्च को प्रदेश भर में महावीर जयंती का अवकाश रहेगा, जबकि इसके अतिरिक्त 31 मार्च 2026 को सभी सरकारी कार्यालय सामान्य दिनों की तरह यथावत खुले रहेंगे। शासन ने इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों, जिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को सूचित करते हुए आदेश का कड़ाई से पालन करने और व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    27 करोड़ का बजट पास, सफाई और सौंदर्यीकरण पर रहेगा फोकस-रुड़की रोड को 60 दिन में शौचमुक्त बनाने का संकल्प-सोहलपुर रोड चौड़ीकरण और वेंडिंग जोन बनाने पर मुहर

    नगर पंचायत अध्यक्ष समीना की अध्यक्षता में गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 का करीब 27 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित…

    पूर्णागिरि मेला बना आस्था के साथ बेहतरीन व्यवस्थाओं का मॉडल, श्रद्धालु बोले— “दिल जीत लिया चम्पावत प्रशासन ने”

    सीएम धामी की पहल और डीएम मनीष कुमार की मॉनिटरिंग से बदली मेले की तस्वीर, अब 365 दिन मेले की तैयारी। उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेला को राष्ट्रीय स्वरूप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *